{"_id":"66ba798341e639fae905f575","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121512-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Tue, 13 Aug 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सुम्हाटार निवासी शिबा खातून उम्र 35 वर्ष सोमवार की सुबह करीब आठ बजे महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन से रेल लाइन पकड़कर टहलते हुए घोघरा गांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वह पिपराइच की तरफ से आ रही 05096 पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई और सिर धड़ से अलग हो गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि मृतक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं है। मृतक महिला मंदबुद्धि की थी और अपने मां के साथ रहती थी। मां की भी तबीयत ठीक नहीं है। मंदबुद्धि होने से महिला की शादी भी नहीं हुई है। इस संबंध में बोदरवार स्टेशन मास्टर जयशंकर तिवारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पैसेंजर ट्रेन के चालक ने सूचना दी कि एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कुछ देर तक पिपराइच स्टेशन पर मालगाड़ी भी खड़ी रही। अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। सुबह 9.20 बजे ट्रैक को खाली कर दिया गया। इस संबंध में अहिरौली बाजार एसओ रवि कुमार राय ने बताया कि बोदरवार स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाने के एसआई अमीन अहमद, जनार्दन सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, गुड्डू राजभर, अमित यादव, रवि कुमार, महिला कांस्टेबल प्राची राजभर मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।