फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by tractor-trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 22 May 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor-trolley
फाजिलनगर/बनकटा बाज़ार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के छठिया मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियवा की सीमा देवी (28) और लक्ष्मण यादव (24) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से फाजिलनगर इलाज कराने जा रहे थे। अभी वे फाजिलनगर-बघौच बाजार रोड के छठिया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया गया। डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटहेरवा थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि दुर्घटना में हुई मौत के बारे में जानकारी है, लेकिन अभी तकरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के धुनवलिया फोरलेन क्राॅसिंग के पास सोमवार की रात 11 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से युवक कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुनवलिया निवासी जितेंद्र मद्धेशिया (35) जोकवा बाजार में चाट का दुकान चलाते हैं। सोमवार की देर रात वे दुकान बंद कर घर गए और भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहलने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह वाहन में फंस गए। करीब 50 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते चले गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौका देखकर वाहन समेत भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed