{"_id":"67670dcefd358146fa049324","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-pumping-set-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128757-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंपिंग सेट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंपिंग सेट की चपेट में आने से महिला की मौत
Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार पश्चिम टोला में शनिवार की दोपहर दूसरे के खेत में गेहूं की सिंचाई करते समय एक 40 वर्षीय महिला पंपिंग सेट में फंस गई। जब तक लोग पंपिंग सेट बंद करते, तब तक महिला की मौत हो गई।
सूचना पर आई पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतम हिला के पांच बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। मां की मौत से एक बेटा बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवार के लोग बाइक से युवक को उपचार कराने ले गए। जरार पश्चिम टोला निवासी धुरी यादव कहीं चले गए थे। पंपिंग सेट से गांव के ही हीरा के खेत में सिंचाई हो रही थी।