{"_id":"670c49c8579689cdc603d567","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-bike-kushinagar-news-c-7-gkp1057-715136-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की चपेट में आई महिला की मौत
Mon, 14 Oct 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। पड़ौली चौराहा के पास शुक्रवार की देर शाम मेला जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कुशीनगर जिले के त्रिलोकपुर खुर्द सिंघापट्टी गांव की रहने वाली फूलमती देवी (40) महुआडीह थानाक्षेत्र के मड़पा गांव में अपनी बहन के घर आई थीं। शुक्रवार देर शाम वह कुछ महिलाओं के साथ पड़ौली चौराहा पर मेले में जा रही थीं। अभी वह पड़ौली चौराहा के पास पहुंची थीं कि सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।
इससे फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के सहयोग से उन्हें एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। संवादद