फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman died dowery case

विवाहिता की मौत के बाद कर दी अंत्येष्टि

Mon, 17 May 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
woman died dowery case
विवाहिता की मौत के बाद कर दी अंत्येष्टि
विज्ञापन

मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सौंपी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव में एक विवाहिता की रविवार की रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने सोमवार की सुबह आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। गांव पहुंचे मृतका के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या कर शव को जला या छिपा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के थाना धनहा के रंगललही गांव निवासी मोहन सिंह की पुत्री सरोज (30) की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश राव के पुत्र आशुतोष राव से 13 जुलाई 2016 को हुई थी। आशुतोष लगभग तीन साल से सऊदी अरब में है। घर में सरोज के अलावा ससुर-सास व अविवाहित देवर थे। रविवार की रात में संदिग्ध हाल में सरोज की मृत्यु हो गई। मायके वालों को सूचना मिली तो पिता समेत कई लोग सरोज की ससुराल पहुंच गए। यहां शव का अंतिम संस्कार करने की बात को लेकर हंगामा कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह से माहौल को शांत कराया। इसकी सूचना पर सीओ खड्डा शिवाजी सिंह, एसओ खड्डा आरके यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और छानबीन की। शव को मकुनही घाट पर जलाने की जानकारी पर पुलिस वहां भी पहुंची।
विज्ञापन

मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि एक सप्ताह पहले घर में बेटी की शादी थी, जिसमें सरोज के मायके से भी लोग शामिल हुए थे। सबको बुखार था, रविवार को सरोज की तबीयत कुछ खराब हुई तो गांव से ही दवा लाकर दी गई। आधी रात को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई तो गाड़ी रिजर्व कर गोरखपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में घुघली के पास सरोज की मौत हो गई। भयवश शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना मायके वालों को देने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की मजबूरी बताकर कुछ दिन का समय मांगा था। सरोज ने कई बार सूचना दी थी की दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। सास-ससुर व देवर ने सरोज की गला दबाकर हत्या करके साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गायब कर दिया या जला दिया है। पिता मोहन सिंह ने विदेश में रह रहे सरोज के पति आशुतोष पर भी हत्या की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह का कहना है की बरवारतनपुर गांव में एक महिला की मौत हुई है। मृतका के शव का अभी पता नहीं चल पाया है। उसे मकुनही घाट पर जलाने की बात सामने आई है। उस स्थान की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed