{"_id":"5e161a4d8ebc3e87f93a08d5","slug":"woman-death-in-accident-two-injured-kushinagar-news-gkp336458317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। बुधवार को गोरखपुर से कसया की ओर जा रही बोलेरो पगरा गांव के पास गलत लेन आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव अंध्या निवासी रीता देवी (35) गोरखपुर से इलाज कराकर अन्य लोगों के साथ बोलरो से घर लौट रही थीं। ये लोग अभी हाटा कोतवाली के पगरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि उसी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। बोलरो में बैठी महिला रीता देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राम सूचित और इंद्रजीत गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को भी हाटा कोतवाली भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से छात्रा घायल
खड्डा। बुधवार को खड्डा-भैंसहा मार्ग पर राममनोहर लोहिया इंटर कालेज से पढ़कर लौट रही इंटर की छात्रा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अनुष्का (16) बुधवार को खड्डा के राममनोहर लोहिया इंटर कालेज से पढ़कर दोपहर में घर लौट रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई।