फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman committed suicide due to fear of corona

कोरोना के भय से महिला ने की थी आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide due to fear of corona
माधोपुर में फांसी से लटकी थी महिला अमर उजाला ब्यूरो पडरौना/तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग मे बुधवार को जिस महिला का शव फंदे से लटकता मिला था, उसमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। महिला की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई थी। फांसी का फंदा लगाकर हुई मौत के इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आडियो के चलते मामला चर्चा में है। बुधवार को माधोपुर बुजुर्ग पोखरा टोला निवासी राजकिशोर की पत्नी ममता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को परिवारीजनो ने मुकामी पुलिस को एक आडियो क्लिप सौपकर बताया कि कोरोना संक्रमित होने की आशंका वश ममता ने आत्म हत्या कर ली है। कुछ देर बाद ही यह आडियो क्लिप सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा। वायरल आडियो में महिला खुद को सर्दी, खांसी व बुखार के कारण कोरोना संक्रमित मान रही है। इस सम्बन्ध में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आ गयी है। सीएमओ के अनुसार उसमें कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। मौत लटकने की वजह से हुई है। हो सकता है कि महिला ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिया हो। 0000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed