{"_id":"65ecc837f7da3e2dc20cba24","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113884-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदे से लटक कर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदे से लटक कर महिला ने दी जान
Sun, 10 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर पांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में शनिवार को 32 वर्षीय महिला पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गृहकलह से तंग आकर महिला की खुदकुशी की चर्चा मोहल्ले में है।
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के मिठाबेल ब्रह्मपुर निवासी पारस कन्नौजिया के तीन पुत्र अपने ननिहाल कस्बे के वार्ड नंबर पांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में अगल-बगल मकान बना कर रहते हैं। पारस के सबसे छोटे पुत्र दयाशंकर कन्नौजिया की 32 वर्षीय पत्नी पूनम शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पंखे में फंदे लगा कर जान दे दी। घटना के पूर्व मृतक पूनम ने अपने दस वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और दो दो वर्षीय कृति दोनों बच्चों को 50 रुपये दे कर घर के बाहर कुछ खरीद कर खाने के लिए भेज दिया था। वे कुछ घंटे बाद घर आए, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद देख उन्होंने परिजनों को बताया। कमरे के पास पहुंचे परिवार के लोगों ने जंगले से देखा, तो पूनम पंखे से लगे फंदे पर लटक थी। उनके दयाशंकर बीते दो वर्ष से विदेश में नौकरी करते हैं। लोगों ने घटना की जानकारी कप्तानगंज पुलिस और मृतक के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज थाने के एसआई विजय सिंह ने पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।