फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman attempts self-immolation in presence of ministers

मंत्रियों की मौजूदगी में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 21 Aug 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman attempts self-immolation in presence of ministers
कार्यक्रम के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को लेजाती पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
मंत्रियों की मौजूदगी में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। नगरपालिका परिषद हाटा के कार्यालय परिसर में रविवार को लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक महिला खुद के ऊपर डीजल उड़ेलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां दो कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से डीजल की बोतल और माचिस की डिब्बी छीनकर उसे हिरासत में ले लिया।
महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने उसके मकान और दुकान को फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है और उसकी शिकायत प्रशासन के लोग नहीं सुन रहे हैं।
नगर पालिका हाटा कार्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में चल रहा था। इसी दौरान हाटा नगर के वार्ड संख्या-25 की रहने वाली मालती देवी डीजल से भरी बोतल लेकर पहुंचीं। वह अपने ऊपर डीजल उड़ेलने लगीं। यह देख वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने महिला को पकड़ लिया और बोतल व माचिस की डिब्बी छीन ली।
विज्ञापन

वहां मौजूद सीओ कसया पीयूषकांत राय ने महिला पुलिस की सहायता से महिला को पुलिस चौकी भेज दिया। महिला आरोप लगा रही थी कि उसके मकान और दुकान को एक व्यक्ति ने फर्जी ढंग से अपने नाम करा लिया है। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि उसकी बात को कोई सुन नहीं रहा है। इस लिए वह मरना चाहती है। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। मौके से महिला को पुलिस की सहायता से हटवा दिया गया है। मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed