{"_id":"66cf8ace0cb50f7fca09bb06","slug":"woman-accuses-policemen-of-taking-money-to-register-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-122301-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला ने केस दर्ज के लिए सिपाहियों पर रुपये लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला ने केस दर्ज के लिए सिपाहियों पर रुपये लेने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के बहोरापुर निवासी एक महिला ने केस दर्ज करने के लिए कसया थाने के दो सिपाहियों पर दस हजार रुपया लेने का आरोप लगाया है। बहोरापुर निवासी सोनमती का आरोप है कि आठ अगस्त को बगल के ही एक व्यक्ति मेरे घर में गलत नियत से घुस गया। शोर करने पर लोग जुट गए। जिन्हें आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मेरे पति ने उसी समय पुलिस को फोन किया।
मौके पर पुलिस पहुंची और अगले दिन थाने पर बुलाया। घटना का प्रार्थनापत्र दिया तो हल्के में तैनात दो सिपाहियों ने मुझसे केस दर्ज कराने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। किसी तरह कर्ज लेकर रुपये दिए। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर कुछ ही समय बाद छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला था, आरोपी पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। पीड़ित महिला थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से न्याय के लिए भटक रही है। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट का मामला था, जिसमे शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। पुलिस पर रुपये लेने का आरोप है तो इसकी जांच की जाएगी।