{"_id":"666f70e29f039f620e09be68","slug":"woman-accuses-four-people-of-assault-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118371-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज
Mon, 17 Jun 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई की शालू ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि महिला के दो भाइयों पर दस माह पूर्व हैदराबाद में एक हत्या मामले में केस दर्ज है। तभी से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है।
शालू ने तहरीर में बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दया गिरी, अनिल, अभिषेक, अभय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता शालू के भाई विजय और अजय पर हैदराबाद पुलिस ने 10 माह पूर्व में हत्या का केस दर्ज किया था। उसी हत्याकांड को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है। दया गिरी के बड़े भाई बृजेश गिरी की 10 माह पूर्व हैदराबाद में हत्या कर शव को छिपा दिया गया था। बाद में पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर डीएनए टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम कराया था। घर के परिजनों ने मृतक बृजेश के शव को हैदराबाद में ही अंतिम संस्कार कर दिया था।