फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman absconds after withdrawing loan of Rs 20 lakh from the group

Kushinagar News: समूह से 20 लाख का कर्ज निकलवाने के बाद महिला फरार

Tue, 08 Oct 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Woman absconds after withdrawing loan of Rs 20 lakh from the group
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौनी बाजार में 15 साल से पति के साथ रहकर दुकान चलाने वाली बिहार की मूल निवासी महिला एक अक्तूबर को लापता हो गई। गांव के 25 से अधिक कम पढ़ी-लिखी महिलाओं से आरोपी महिला समूह से करीब बीस लाख रुपये कर्ज निकलवा चुकी है और उस पर रुपये लेकर फरार होने का अब आरोप लगाया जा रहा है। सोमवार को पीड़ित महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंच मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। शाम करीब पांच बजे पीड़ित महिलाएं थाने पहुंच कार्रवाई की मांग करने लगीं।
विज्ञापन

बिहार के खेम मटिहिनिया निवासी कमल किशोर व उसकी पत्नी करीब 15 वर्ष पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बाजार में आकर किराये की जमीन में दुकान चलाने लगे। दुकानदार होने के कारण गांव के लोगों से नजदीकियां बढ़ी तो संबंध प्रगाढ़ हो गए। उसकी महिला का गांव की भोलीभाली, कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के साथ उठना-बैठना शुरु हो गया। मजबूत संबंधों के आधार पर दुकानदार की पत्नी ने गांव के करीब 25 महिलाओं से समूह के माध्यम से रुपये लोन दिलाती और खुद उपयोग करती रही।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को आरोपी महिला जरूरी काम की बात पति से बताकर तमकुहीराज गई और लौटकर नहीं आई। इसके बाद पति ने तमकुहीराज पुलिस को पत्नी के गायब होने की सूचना दी। इसी दौरान गांव की महिलाओं को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़े गए। तीन अक्तूबर को पीड़ित महिलाएं थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पहुंच गई और कार्रवाई की मांग की, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी की शिकार प्रेमशीला देवी, सुगंती देवी, सोनम देवी, चंपा देवी आदि का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक से गायब महिला के करीबी संबंध रहे हैं। उत्कर्ष फाइनेंस सलेमगढ़, भारत फाइनेंस तमकुहीराज, एसके, आरोहन व बंधन आदि समूहों में काम करने वाले जिम्मेदारों की मिलीभगत से उनके रुपये हड़प बिहार निवासी महिला फरार हो गई है। समूह से जुड़े लोग रुपये की वसूली के लिए उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने मामले की जांच कर रुपये लेकर फरार महिला के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed