फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wolf terror...forest department's combing continues

Kushinagar News: भेड़िया की दहशत...वन विभाग की कांबिंग जारी

Thu, 12 Sep 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wolf terror...forest department's combing continues
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में सोमवार की देर रात सियार के काटने से सात लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद लोगों ने सियार को ढूंढ़कर लाठी-डंडा से मार डाला था। उस घटना के बाद से लोगों में भेड़ियों के झुंड आने की चर्चा है। इससे लोग अभी भी दहशत में हैं। वन विभाग के रेंजर मंगलवार की देर रात लोगों के साथ कांबिंग कर सतर्कता बरतने और निडर रहने की अपील की। उधर, लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर खुद सुरक्षा में लगे हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे सुनसान रास्ता बदलकर आबादी के बीच से आ-जा रहे हैं। खुद अभिवावक अपने बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे हैं। हालांकि, सोमवार की रात के बाद से अब तक कोई घटना इलाके में नहीं हुई है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात एक सियार ने काफी उत्पात मचाया। बाजार और घर के सामने खड़े सात लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। घटना की जानकारी होते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडा लेकर पीछा करते हुए सियार को मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और कांबिंग करने के बाद सियार के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन चोट लगने के कारण सियार की मौत होने की रिपोर्ट आई। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जटहा थाने में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


0
वन विभाग कर रहा सतर्क
घटना के बाद से ही वन विभाग काफी सक्रिय है। मंगलवार की रात को रेंजर सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में पूर्व प्रधान आजम अंसारी समेत लोगों के साथ भैरोगंज और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग कर लोगों को सतर्क किया गया। रेंजर सत्येंद्र सिंह ने लोगों को बताया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। भेड़ियां इधर कहीं नहीं है। आप लोग निडर होकर अपना काम करें। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



दहशत में लोग, खुद दे रहे पहरा :

सियार के हमले से घायल सात लोगों की हालत अब ठीक है, लेकिन लोग अभी भी भयभीत हैं। लोग खुद हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहरा दे रहे हैं। शाम के समय कोई भी खेतों की तरफ नहीं जा रहा है। स्कूली बच्चे अब सुनसान रास्तों से नहीं आ-जा रहे है। अभिवावक खुद बच्चो को स्कूल लेकर आ-जा रहे हैं। शाम होते ही बच्चे घरों में कैद हो जा रहे हैं।



0
लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोग बिना डरे वे अपना काम करें। कोई भी जानकारी हो तो वन विभाग को तत्काल बताएं। क्षेत्र में कांबिंग अब भी जारी है। -सत्येंद्र सिंह, रेंजर- वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed