फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wo died in 18 hours

18 घंटे के भीतर बीमारी से दो बहनों की मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
wo died in 18 hours
18 घंटे के भीतर बीमारी से दो बहनों की मौत
विज्ञापन

- परिजनों का आरोप- सूचना के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- पडरौना क्षेत्र के जंगल नाहरछपरा गांव की निवासी थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार(पडरौना)। पडरौना क्षेत्र के जंगल नाहर छपरा गांव में 18 घंटे के भीतर उल्टी और शरीर में ऐंठन होने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची।
जंगल नाहर छपरा गांव निवासी राजेश मद्धेशिया की दो पुत्रियां गुड़िया (10) और परी (03) को मंगलवार को अचानक उल्टी व झटका आना शुरू हो गया। इसके बाद परिजन दोनों को मंसाछापर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए और इलाज कराया। दोनों की तबियत में सुधार न होता देखकर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां से दोनों बच्चियों की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय गोरखपुर के समीप गुड़िया ने दम तोड़ दिया। वहीं परी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

18 घंटे के अंतराल में दो सगी बहनों की मौत पर परिजन तकदीर को कोस रहे हैं। इसी गांव में बीस दिन पूर्व भी 24 घंटे के अंदर दो सगी बहन सुनैना व गुड़िया की भी उल्टी व बुखार से मौत हो गई थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने पर भी कोई जिम्मेदार या कर्मचारी गांव मे देखने तक नहीं आया। गांव के उदय कुशवाहा ने बताया कि सीएमओ व सीएचसी कुबेरस्थान को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई गांव में नहीं आया। गांव के लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इतनी बढ़ गई है कि सूचना के बाद भी नहीं आते हैं। बच्चियों के पिता राजेश का आरोप है कि चिकित्सकों ने उनकी बेटियों का ठीक से इलाज नहीं किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई है। शनिवार को एक महिला कर्मचारी आई थी और मौत की वजह पूछकर चली गई। सफाई या छिड़काव नहीं हुआ। वहीं कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन परिजन नहीं मिले। शनिवार को फिर टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed