{"_id":"5f9da7368ebc3eefbb076a31","slug":"without-removing-encroachment-team-returned-kushinagar-news-gkp371536833","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की चेतावनी के बाद पीछे हटी रामपुर गोनहा में कब्जा हटाने गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की चेतावनी के बाद पीछे हटी रामपुर गोनहा में कब्जा हटाने गई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मदाह की चेतावनी के बाद पीछे हटी रामपुर गोनहा में कब्जा हटाने गई टीम
खड्डा। सार्वजनिक जमीन पर कब्जा हटवाने गए तहसील प्रशासन को महिला का विरोध झेलना पड़ा। महिला के आत्मदाह की चेतावनी और हंगामे की वजह से प्रशासन को बिना जमीन खाली कराए लौटना पड़ा। प्रशासन ने महिला को स्वत: कब्जा खाली करने का अंतिम मौका दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में सड़क की सरकारी जमीन राजस्व अभिलेख में दर्ज है। उस पर गांव के एक व्यक्ति ने घर बनाकर सामने की सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। इसकी शिकायत गांव के शिवनाथ ने तहसील प्रशासन समेत उच्चाधिकारियों से की थी। कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर सड़क खोलने का निर्देश भी दिया था। परंतु कब्जा नहीं हटाया गया। शनिवार को नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव राजस्व टीम व पुलिस के साथ मौके पर अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे। तभी घर की महिलाएं हंगामा करते हुए पुआल में आग लगाकर आत्मदाह कर लेने की धमकी देने लगी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने कुछ दिन का और मोहलत देते हुए स्वत: कब्जा हटा लेने की बात कहकर वापस हो गई। नायब तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व टीम मौके पर गई थी। परंतु महिलाएं हंगामा करते हुए कुछ दिन की मोहलत मांगी। प्रशासन की तरफ से उन्हें अंतिम मौके देते हुए अवैध कब्जे को स्वत: हटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि इसके बाद भी अवैध कब्जा खाली नहीं हुआ तो बलपूर्वक खाली कराकर सड़क चालू कराया जाएगा।