{"_id":"5e14c50e8ebc3e87cf3e2598","slug":"without-permision-took-away-sweater-kushinagar-news-gkp3363294119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पूछे घर से स्वेटर ले जाने पर हो गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पूछे घर से स्वेटर ले जाने पर हो गया विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना पूछे घर से स्वेटर ले जाने पर हो गया विवाद
दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, ले गई थाने
अमर उजाला ब्यूरो
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के बिचपटवा गांव में मंगलवार की शाम दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस उन्हें थाने लेकर चली गई, जहां सीओ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। मामला केवल इतना था कि एक घर की लड़की दूसरे घर से बिना बताए स्वेटर लेकर चली गई थी, शाम को वापस करने पहुंची तो इसी को लेकर कहासुनी होने लगी।
बिचपटवा गांव में मंगलवार की शाम स्वेटर बुनने को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को दो वर्गों के बीच विवाद की सूचना दे दी। सीओ नितेश प्रताप सिंह बरवापट्टी और विशुनपुरा थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ दोनों पक्षों को लेकर थाने चले गए। वहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। एक पक्ष के रमायन जायसवाल ने बताया कि वह लोग घर पर नहीं थे। पड़ोसी अनवर अली की पुत्री उनके घर से बिना किसी को सूचना दिए स्वेटर लेकर चली गई थी। शाम को स्वेटर वापस देने के लिए आई तो उनकी पुत्री ने इस बारे में पूछा कि किससे पूछकर स्वेटर ले गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सीओ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
इस दौरान बरवापट्टी थाने के एसओ अरविंद कुमार, विशुनपुरा थाने के एसओ आलोक कुमार सोनी सहित डायल 112 के एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।