फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   With the blessings of the elderly

बुजुर्गों के आशीर्वाद से बढ़ता है आयु, विद्या, यश और बल

Sun, 31 Jan 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
With the blessings of the elderly
कथा का रसपान करते श्रद्धालु। - फोटो : KUSHINAGAR
बुजुर्गों के आशीर्वाद से बढ़ता है आयु, विद्या, यश और बल
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। युवा के अंदर कार्य की शक्ति होती है। कार्य सही दिशा में हो इसका तरीका बुजुर्ग बताते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से युवाओं में आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होता है। बुजुर्ग के पास हर समस्या का समाधान होता है।
कुशीनगर में चल रही रामकथा के समापन पर कथावाचक मोरारी बापू ने श्रद्धालुओं को लोक कथाओं के जरिए नीतिगत बातें समझाईं। बुजुर्गों की अहमियत बताने के लिए एक कथा सुनाते हुए कहा कि एक व्यापारी ने पांच हजार रुपये में कुआं खरीदा था। कुआं बेचने वाले शख्स ने व्यापारी को पानी निकालने से मना कर दिया। व्यापारी ने वजह पूछी तो उसने बताया कि केवल कुआं बेचा है, पानी नहीं। इसलिए कुएं का पानी का उपयोग व्यापारी नहीं कर सकता। परेशान व्यापारी ने कई लोगों से गुहार लगाई। जब कोई हल नहीं निकला तो एक बुजुर्ग के पास पहुंचा। बुजुर्ग ने उपाय बताते हुए कहा कि कुआं तुम्हारा तो पानी दूसरा कैसे रखेगा, वह अपना पानी ले जाए। व्यापारी को तुरंत ही उपाय समझ में आ गया।
विज्ञापन

एक और कथा सुनाते हुए कहा कि दो भाई थे, बड़ा भाई चतुर था। दोनों ने एक भैंस खरीदी। भैंस का बंटवारा किया गया। बंटवारे में भैंस का अगला भाग छोटे भाई और पिछला भाग बड़े भाई को मिला। अब रोजाना बड़ा भाई भैंस से दूध निकालता और अपने बच्चों को दूध, दही व मक्खन खिलाता। छोटा भाई केवल भैंस को चारा खिलाता। एक दिन छोटा भाई साधु के पास पहुंचा। साधु के बताए उपाए सुनकर छोटा भाई घर पहुंचा। जब दूध निकालने का समय आया तो उसने भैंस के सींग पर लाठी मारना शुरू कर दिया। अगले दिन बड़े भाई ने छोटे भाई का हिस्सा दे दिया। इसलिए बुजुर्गों की सलाह लेकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed