फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   With cane burnt the effigy of CM

गन्ने के साथ सीएम का पुतला जलाया

Mon, 11 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। सोमवार की शाम सूर्यनगर बाजार में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर नाराजगी जताते हुए किसानों ने गन्ना के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। 
विज्ञापन

इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी  भी मौजूद थे। रामकोला की पंजाब चीनी मिल में गन्ना पेराई चालू हुए एक महीने से अधिक हो गए हैं, लेकिन किसानों की पर्चियों पर मूल्य नहीं दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष किसान गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे थे। सोमवार को सूर्यनगर बाजार में विवेकानंद तिवारी, श्रवण कुमार दीक्षित, ध्रुव राय, प्रमोद कुशवाहा, फुलगेन कुशवाहा, ओमप्रकाश, राजकुमार, पंकज आदि किसानों ने गोरखनाथ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य मुद्दा गन्ने का मूल्य बढ़ाना और प्राकृतिक आपदा से नष्ट फसलों की एवज में मिलने वाली राहत राशि प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराना था।
गोरखनाथ मिश्र ने कहा कि चुनाव पूर्व सपा नेताओं ने गन्ना मूल्य बढ़ाने का वादा किया और सत्ता हासिल करने में सफल रहे। सरकार बनने के बाद किसानों की समस्याओं से वायदे करने वालों ने मुंह फेर लिया।
पेराई सत्र चालू होने के बाद किसानों को बीते सत्र का बकाया गन्ना मूल्य मिल सका जबकि उनके कई जरूरी काम   नहीं हो सके।
कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि बीते रबी में गेहूं की पैदावार बेहद कम हुई और किसान आर्थिक समस्याओं से घिरे हैं। प्रशासन की ओर से राहत राशि देने का कार्य शुरू हुआ लेकिन अभी भी बहुत से किसान वंचित हैं।

बैठक के बाद लोग रामकोला मोड़ पर पहुंचे।  वहां सरकार विरोधी नारे लगाते  हुए हियुवा कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला और गन्ना जलाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed