फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wires repaired

Kushinagar News: डोल मेला में रुकावट नहीं बनेंगे ढीले और जर्जर तार

Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
wires repaired
नगर के तिलक नगर ​स्थित ट्रांसफार्मर और ढ़ीले तार की मरम्मत करते बिजली कर्मी।  संवाद
फोटो है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों के किनारे लगे पांच ट्रांसफाॅर्मरों की हुई मरम्मत, बदले गए तार

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में डाेला मेला के दौरान कोई अनहोनी या रुकावट न हो, इसके लिए बिजली निगम ने ढीले और जर्जर तारों को बदलने का काम रविवार को शुरू कर दिया। बिजली निगम ने सड़क के किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत कराई और उनसे जुड़े जर्जर और खराब हो चुके तारों को बदलकर उनकी जगह नए तार लगा दिए, ताकि फाॅल्ट की समस्या न आए।
उधर, नगर की जगदीशपुर कॉलोनी में बीते तीन दिनों से उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को कहना है कि दिन के समय तो वोल्टेज कुछ ठीक रहता है, लेकिन रात में लो वोल्टेज की समस्या बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

पडरौना में नौ सितंबर को डोल मेला है। इसमें शहर के विभिन्न अखाड़ों की तरफ से भगवान शिव दरबार, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी निकाली जाएगी। डोल निकाले जाएंगे तथा अखाड़ों के खिलाड़ी करतब भी दिखाएंगे। इसे देखते हुए रविवार को पडरौना विद्युत उपकेंद्र के अभियंताओं की अगुवाई में जेई सर्वेश दूबे की अगुवाई में बिजलीकर्मियों ने शहर के कठकुइयां मोड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौका टोला, तिलक नगर, तिलक चौक स्थित 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत की तथा जर्जर तारों को बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लाइन के जंपरों को बदलकर ढीले तारों को ठीक कराया। जेई ने बताया कि नगर के सुभाष चौक के अलावा कई स्थानों पर तार ढीले होकर लटक गए हैं। उन्हें ठीक करने के लिए स्काईलिफ्ट की जरूरत है। स्काईलिफ्ट निगम के पास नहीं होने की वजह से नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल को पत्र भेजकर उनसे शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई। जैसे ही स्काईलिफ्ट उपलब्ध करा देंगे, वैसे ही उन लटके बिजली के तारों को ठीक करा दिया जाएगा।



शहर में तीन दिन से रात के समय बढ़ जा रही है लो वोल्टेज की समस्या
शहर की जगदीशपुरम कॉलोनी कॉलोनी के निवासी आनंद मिश्र, रमेश तिवारी ने बताया कि इस मोहल्ले में बिजली समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। करीब एक माह पहले मोहल्ले का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। उस समय काफी मशक्कत के बाद बिजली निगम ने किसी तरह ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। अब बीते तीन दिन से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी के सुनील कुमार मिश्र, हरेश मणि पांडेय, रितेश मिश्र, अवधेश सिंह, प्यारेलाल शर्मा, सद्दाम हुसैन आदि ने बताया कि रात करीब नौ बजे के बाद रोज वोल्टेज बहुत ही कम हो जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि रात के समय लोग सोने के लिए एसी और कूलर चलाते हैं। इसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed