{"_id":"6a7cca6d700c34bc0201d10c","slug":"wire-snaps-during-feeder-testing-power-out-in-40-villages-residents-inconvenienced-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-165672-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फीडर टेस्टिंग के दौरान टूटा तार, 40 गांवों की बिजली गुल, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फीडर टेस्टिंग के दौरान टूटा तार, 40 गांवों की बिजली गुल, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
मंसाछापर। ब्लॉक के सूरजनगर स्थित नवनिर्मित बिजली उपकेंद्र में फीडर टेस्टिंग के दौरान मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद उपकेंद्र से जुड़े 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
भीषण गर्मी में करीब 24 घंटे तक बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार दोपहर मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार दोपहर सदर विधायक के निर्देश पर बिजली निगम के कर्मचारी नए उपकेंद्र से जुड़े बलकुडिया फीडर की टेस्टिंग कर रहे थे। टेस्टिंग शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद उपकेंद्र से कुछ दूरी पर ढोरही गांव के समीप सरेह में 11 हजार वोल्ट का तार फाल्ट होकर टूट गया और जमीन पर गिर पड़ा। संयोग रहा कि उस समय खेत में कोई किसान मौजूद नहीं था।