फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wire not pulled on pole, electricity bill 35 thousand

पोल पर नहीं खिंचे तार, बिजली बिल 35 हजार

Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wire not pulled on pole, electricity bill 35 thousand
पड़रौना नगर पालिका के बकुलहा बाड़ी टोला में मीटर व बिजली का बिल दिखातीं महिलाएं। - फोटो : KUSHINAGAR
पोल पर नहीं खिंचे तार, बिजली बिल 35 हजार
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल बकुलहा बाड़ी टोले में 11 साल पहले खंभे तो लगे, लेकिन लाइन आज तक नहीं खींची गई
गांव के लोगों के घरों में मुफ्त में बिजली देने का ख्वाब दिखाकर कनेक्शन लगा दिया और मीटर भी
30 से 35 हजार का बिल मिलने से लोग हैरान, पूछ रहे बिजली आई नहीं, बिल कहां से आ गया?
विष्णुदत्त पांडेय
पडरौना। बिजली निगम ने करीब 11 साल पहले बकुलहा बाड़ी टोला गांव में खंभे लगा दिए। लोगों के घरों में कनेक्शन भी दे दिया। मीटर भी लगा दिए, लेकिन पोल पर लाइन नहीं नहीं खींची। अब जिन घरों में कनेक्शन दिया था और मीटर लगाया था, उन्हें 30 से 35 हजार रुपये का बिल पकड़ा दिया है। लोग हैरान हैं कि जब बिजली आई ही नहीं तो बिल कहां से आ गया?
दरअसल, पडरौना नगर पालिका में शामिल बकुलहा बाड़ी टोला में वर्ष 2011 में राजीव गांधी योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में बिजली देने की बात कहकर विद्युत निगम की ओर से कनेक्शन दिए गए। इस योजना के तहत 25 से अधिक घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया। इसी दौरान सभी कनेक्शनों में मीटर लगा दिया गया, लेकिन 11 साल में भी बिजली की लाइन नहीं खींची गई। इस कारण मीटर तक बिजली पहुंची ही नहीं, लेकिन अब बिजली का बिल 30 से 35 हजार का थमाया जा रहा है। परेशान लोग बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। लोगों ने समाधान सप्ताह में भी शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन

---
गांव नगर पालिका में, लेकिन बिजली नहीं
बकुलहा बाड़ी टोला गांव में आजादी के बाद से आज तक बिजली की सुविधा मिली ही नहीं। हालांकि गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल है। इस लिहाज से इसे नगरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार माह पहले बिल आने पर हुई जानकारी
करीब चार माह पहले बकुलहा बाड़ी टोला के 25 लोगों को बिजली निगम के कर्मचारी बिल थमाकर चले गए। इसके बाद से लोग परेशान हैं कि जब बिजली ही नहीं मिल रही है, तो बिल कहां से आ रहा है?
क्या बोले उपभोक्ता
मुफ्त का ख्वाब दिखाकर विद्युत निगम ने बगैर बिजली आपूर्ति के ही 30,800 हजार का बिल भेज दिया है। निगम की ओर से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।
- बिमलावती
देश की आजादी के 75 साल बाद भी बकुलहा बाड़ी टोला में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। विद्युत निगम की ओर से बिजली आने से पहले ही 35,000 हजार का बिल भेज दिया है।
- मराची
वर्ष 2011 में विद्युत निगम के कुछ कर्मचारी आए थे। उन लोगों ने फ्री में बिजली देने की बात कहकर मीटर घर में लगा दिया। इसके बाद तार खींचा ही नहीं गया। अब बिजली का बिल 34,200 रुपये भेजा गया है।
- रमावती
चार माह पूर्व विद्युत निगम का कर्मचारी बिजली का बिल लेकर आया। बिल देखकर लोग घबरा गए। कहने लगे कि जब हमने बिजली का उपयोग नहीं किया, तो बिल कैसे आया। निगम की ओर से 33,765 रुपये का बिल भेजा गया है। शिकायत करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।

- प्रमोद चौहान
वर्जन
ऐसी शिकायत है तो पडरौना एक्सईएन को जांच करने का निर्देश दिया जाएगा। समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।
- आरके सिंह, अधीक्षण अभियंता कुशीनगर
--
विद्युत समाधान सप्ताह में निराश लौट रहे फरियादी
विद्युत निगम की ओर से विद्युत समाधान सप्ताह दिवस चलाया जा रहा है। इसमें अधिकतर फरियादी मायूस लौट रहे हैं। पडरौना विद्युत घर में 12 से 17 सितंबर तक 42 फरियादियों की समस्या सामने आई। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे लमकन निवासी राजेंद्र कुशवाहा का कहना है कि बिजली का बिल पहले से दोगुना आ रहा है। इसे सही कराने के लिए तीन बार आ चुका हूं। समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मुन्ना कॉलोनी निवासी मुकेश का कहना है कि बिजली का बिल सुधरवाने के लिए आया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed