{"_id":"64e257b4ce1cb294a002503f","slug":"wine-caught-in-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3368-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद
Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। हनुमानगंज पुलिस ने एक कार में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रविवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा तिराहे के पास एसओ अजय पटेल की अगुआई में एसआई राजेश शाही, सिपाही अमित यादव, विवेकानंद पटेल, ज्ञानप्रकाश, रामबरन आदि पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान बिहार की तरफ जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सहित शराब को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी तस्कर की पहचान नसरूदीन मियां निवासी थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।