{"_id":"64e3abe2d0848de3fb03b3d7","slug":"wine-caught-from-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3408-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लग्जरी कार से बिहार जा रही 1920 बोतल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लग्जरी कार से बिहार जा रही 1920 बोतल बरामद
Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पुलिस ने रविवार की देर रात एक लग्जरी कार से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में कार का नंबर प्लेट भी फर्जी मिला है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
खड्डा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में रविवार की रात एसआई प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी शशिकेश गोस्वामी, आरक्षी यशवंत यादव, आरक्षी रामनिवास यादव, आरक्षी चंदन यादव, के साथ यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र में पनियहवा पुल के पास जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रोककर छानबीन की, तो उसमें हरियाणा निर्मित 1920 बोतल अग्रेंजी शराब बरामद हुई। पुलिस की जांच में कार का नम्बर प्लेट भी फर्जी मिला। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनकी पहचान अजय और अमित कुमार निवासी आईटीई चौक सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।