{"_id":"6887ce6e74ec148eac08620e","slug":"wild-animals-seen-in-basdila-people-in-panic-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142470-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बसडीला में दिखा जंगली जानवर, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बसडीला में दिखा जंगली जानवर, लोगों में दहशत
Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बसडीला में ग्रामीणों से जंगली जानवर के बारे में जानकारी लेती वन विभाग की टीम। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बसडीला गांव के सिहोरवा टोले के पास खेतों में रविवार की देर शाम को हिंसक जंगली जानवर देखने के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ खेतों में काबिंग किया। हालाकि मिट्टी सख्त होने के कारण वन विभाग को कोई पदचिन्ह नहीं दिखा। लोग जानवर को तेंदुआ बता रहे हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि जब तक तक कोई पदचिन्ह न दिखे, तब तक जानवर की सही पहचान नहीं हो सकती।
रविवार की देर शाम को गांव के बाहर एक व्यक्ति के छत की ढलाई हो रही थी। काफी लोग और मजदूर वहां थे। लोगों के मुताबिक मकान के बगल के खेतों से तेंदुआ भागते हुए दिखा। तेंदुआ को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। वहा काम कर रहे मजदूर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। रविवार की शाम को ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिए। सोमवार की सुबह वन में फारेस्ट गार्ड संदीप पटेल अपने साथ कर्मचारियों और लोगों को लेकर खेतों की तरफ काबिंग किए, लेकिन मिट्टी टाइट होने के कारण कोई पदचिन्ह नहीं दिखा। शाम को बारिश होने के कारण पदचिन्ह नहीं दिखा।