फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife went to her maternal home after quarrel with her husband, husband married for the second time, case registered

Kushinagar News: पति से झगड़ा के बाद मायके गई पत्नी, पति ने की दूसरी शादी, केस दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wife went to her maternal home after quarrel with her husband, husband married for the second time, case registered
रामकोला। थाना क्षेत्र के पिपरा बर सिवान निवासी एक महिला अपने पति, सास, ससुर, ननद सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और पहली पत्नी के रहते दूसरी से शादी करने के आरोप में केस दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि शादी के बाद छह साल तक दंपति साथ रहे। पति से झगड़ा होने के बाद वह मायके गई तो पति ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के सिसवा की रहने वाली सोनी जायसवाल ने अपनी मां के साथ रामकोला थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी छह बर्ष पूर्व पिपरा बर सिवान निवासी सुरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। दोनों से चार साल का लड़का भी है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। उसके बाद वह मायके चली गई। उसके बाद उसने पति सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर दूसरी शादी कर लिया। जब सोनी को जानकारी हुई तो वह अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि उसे देखकर सास-ससुर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिए। उसके चार साल के बेटे को जबरदस्ती अपने पास रख लिए हैं। ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पति सुरेंद्र कुशवाहा, पिता का नाम भारतंबर, सास केवली देवी, ननद प्रमिला, रिंटू, लक्ष्मीना और मुस्कान सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले दिया है। इस संबंध में एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed