{"_id":"6a120fe045d83dd40008dd79","slug":"wife-upset-over-husbands-transfer-attempts-suicide-at-power-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-160404-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति के तबादले से नाराज पत्नी ने बिजलीघर में की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति के तबादले से नाराज पत्नी ने बिजलीघर में की खुदकुशी की कोशिश
Sun, 24 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शामपुर हतवा के साखोपार फीडर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक संविदाकर्मी के तबादले से नाराज उसकी पत्नी ने बिजलीघर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
श्यामपुर हतवा निवासी रामदरस आउटसोर्सिंग से लाइनमैन पद पर तैनात है। इसका स्थानांतरण कुशीनगर कर दिया गया था। इसी बात से नाराज उसकी पत्नी बिजलीघर पहुंच गई और वहां छत के कुंडे से फंदा लगाने की कोशिश करने लगी। करीब 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में महिला अपनी जान देने की बात कह रही है। वीडियो में बाहर खड़ा एक व्यक्ति महिला को समझाते हुए आत्महत्या न करने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर बात कराने और समस्या का समाधान कराने का भरोसा भी दिला रहा है। घटना के बाद इलाके में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।
-रामदरस निजी कंपनी से आउटसोर्सिंग का वर्कर है। उसके स्थानांतरण के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में पता कराता हूं। -आकाश सच्चान, एक्सईएन, कसया