फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife had murdered scrap dealer

Kushinagar News: पत्नी ने किया था कबाड़ कारोबारी का कत्ल

Wed, 14 Aug 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Wife had murdered scrap dealer
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव में शनिवार की सुबह धान के खेत में मिले कबाड़ कारोबारी के शव के मामले को पुलिस ने मंगलवार को सुलझा दिया है। उसकी हत्या की गई थी। कातिल काेई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी है। कबाड़ कारोबारी रामआशीष मद्धेशिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है। शराब पीकर अक्सर विवाद से तंग आकर पत्नी ने उसे लोहे की रॉड से पहले वार कर अचेत किया और प्लास्टिक के पाइप से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी भागवत मद्धेशिया के 40 वर्षीय पुत्र कबाड़ कारोबारी रामआशीष मद्धेशिया का शनिवार की सुबह धान के खेत में शव मिला था। सूचना पर एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय कुबेरस्थान थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए थे। फॉरेंसिक टीम की जांच में भी कई तथ्य निकलकर सामने आए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया और छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पत्नी सुशीला सेमरा हर्दो पुलिया नंबर दो के पास से कहीं भागने की फिराक में थी, तभी वहां पहुंचे एसओ अजय कुमार मौर्य व पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सुशीला अपने पति रामआशीष मद्धेशिया के रोज-रोज शराब पीकर विवाद व मारपीट करने से तंग आ गई थी। शुक्रवार की आधी रात किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। सुशीला ने पति रामआशीष को पहले लोहे की रॉड से पीटा और वह जब अचेत हो गया तो उसने प्लास्टिक के पाइप से उसका गला घोंटकर मार डाला। सभी आलाकत्ल बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ कुबेरस्थान के अलावा साइबर थाने के प्रभारी मनोज कुमार पंत, स्वाट प्रभारी आलोक यादव, एसआई अजय कुमार पाल, प्रशिक्षु एसआई सागर, कांस्टेबल संतोष यादव, इंद्रेश कुमार, राजदीप ओझा, महिला कांस्टेबल सोनम खरवार, रूबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed