फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife did not come from her maternal home. Husband committed suicide by hanging himself.

Kushinagar News: मायके से नहीं आई पत्नी.. पति ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Wife did not come from her maternal home. Husband committed suicide by hanging himself.
मंसाछापर। पड़रही गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फंदा लगाकर बुधवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। भोजन के लिए आवाज देने पर जब वह कमरे से नहीं निकला तो घर वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मायके से पत्नी घर नहीं पहुंंची थी। इस घटना की चर्चा गांव में है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही गांव निवासी 27 वर्षीय रोहित गांव के एक व्यक्ति का पिकअप चलकर परिवार का पेट भरता था। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दस दिन पहले पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। दोपहर में रोहित अपने पत्नी के पास फोन किया और घर आने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन पत्नी ससुराल आने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर फोन दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। रात करीब 8 बजे परिवार वाले भोजन करने के लिए रोहित को आवाज देने लगे। उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन कमरे का फाटक खोले तो उसका शव छत की कुंडी में फंदे से लटक रहा था। यह देख परिजन शोर मचाए तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed