फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife commits suicide by hanging after dispute with husband

Kushinagar News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 25 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging after dispute with husband
मथौली बाजार। पति से विवाद के बाद नाराज पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर रविवार की शाम खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर के सदस्य बाजार गए थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति समेत तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी धनंजय राव की शादी करीब आठ साल पहले 29 वर्षीय संगीता देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच एक चार और दो साल के बच्चे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। इससे नाराज संगीता देवी कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को परिजन बाजार से पहुंचे उसका शव छत की कुंडी से लटक रहा था। इसकी जानकारी मायके वालों को पति ने दिया। मायके वालों ने पुलिस को फोन कर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed