फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife arrives at wedding procession of husband who is getting married for the second time, creates ruckus

Kushinagar News: दूसरी शादी कर रहे पति की बरात में पहुंची पत्नी, हंगामा

Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wife arrives at wedding procession of husband who is getting married for the second time, creates ruckus
बघौचघाट। पहले से शादीशुदा एक शख्स चोरी से दूसरी शादी रचा रहा था तभी पहली पत्नी पुलिस के साथ बरात में पहुंच गई। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। वहीं दूल्हे के पिता को लड़की पक्षवालों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन

दहेज और सामान वापस करने का दबाव बनाने लगे। सुबह तक दोनों पक्षों में पंचायत हुई और सामान वापसी की सहमति पर मंगलवार भोर में लोगों ने लड़के के पिता को छोड़ दिया। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक शख्स की पहली शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई।
विज्ञापन

इधर, पति की दूसरी शादी बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हो गई। सोमवार को पथरदेवा के एक मैरिज हॉल में लड़के पक्ष वाले बरात लेकर पहुंचे। द्वारपूजा भी हो गई थी। इसी बीच जयमाल की रस्म शुरू हो गई तभी दूल्हे की पहली पत्नी रामकोला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई, कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया। लड़के पक्षवालों से पूछताछ के बाद मामला गंभीर हो गया। बरातियों और घरातियों में भी बहस शुरू हो गई। बराती डर के मारे भागने लगे। उसके बाद लड़की पक्षवालों ने दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया और दहेज के रुपये और सामान वापस करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सारी रस्म बंद हो गई। लड़की पक्षवालों का आरोप था कि लड़के वालों ने पहली पत्नी की बात छिपाकर शादी तय की थी। मंगलवार भोर में समान वापस करने की सहमति पर दूल्हे के पिता को लड़की पक्षवालों ने छोड़ दिया। वहीं रामकोला पुलिस ने केस दर्ज कर महिला के पहले पति को जेल भेज दिया। रामकोला थाना प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि पहली पत्नी के रहते आरोपी दूसरी शादी कर रहा था उसे न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed