फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Widow filed a case of harassment and assault against her in-laws

Kushinagar News: विधवा ने ससुरालियों पर दर्ज कराया प्रताड़ना और मारपीट का केस

Fri, 01 Dec 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Widow filed a case of harassment and assault against her in-laws
गोड़रिया। विशुनपुरा के पृथ्वीपुर गांव निवासी विधवा ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने विशुनपुरा पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की। एसपी से शिकायत की तो पुलिस ने पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेवरही निवासी रामप्रसाद कुशवाहा ने अपनी बेटी पूजा की शादी विशुनपुरा के पृथ्वीपुर निवासी रामेश्वर के बेटे मुन्ना के साथ की थी। पूजा के पति मुन्ना की मृत्यु हो गई है। पूजा की तीन वर्ष की बेटी आराधना है। पूजा का आरोप है कि ससुरालवाले उसे मारते-पीटते हैं। पीड़िता के मुताबिक 23 नवंबर को सास, देवर और जेठानियों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी। उसने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर वह एसपी से मिली। शिकायती पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर विशुनपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed