फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   While overtaking a truck, a bus full of wedding guests collided with the side, five injured

Kushinagar News: ट्रक को ओवरटेक करते समय साइड से टकराई बरातियों से भरी बस, पांच घायल

Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
While overtaking a truck, a bus full of wedding guests collided with the side, five injured
रामकोला। रामकोला-पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा मंदिर के समीप मंगलवार भोर में ट्रक से ओवरटेक करते समय एक बरातियों से भरी बस साइड से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। वहीं, बस में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रामकोला में भर्ती कराया गया, जहां से एक ही हालत गंभीर बता डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले से एक बस बरातियों को लेकर तमकुहीराज गई थी। भोर के वक्त करीब तीन बजे बरातियों को लेकर बस रामकोला-पडरौना मार्ग से जा रही थी। इसी दौरान धर्मसमधा मंदिर के समीप एक ट्रक से ओवरटेक करते समय बस साइड से टकरा गई। बस में सवार रामअवध (60) धानी बाजार थाना बृजमनगंज, हृदया (34) निवासी मरगाई थाना कैंपियरगंज, दिलीप (45) निवासी सौहरौली थाना डुमरियागंज, सुरेपन (60) निवासी भंवरा बड़खड़िया थाना कैंपियरगंज गोरखपुर व चालक महताब अली (55) निवासी नरकटवा थाना बांसी घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें सीएचसी भेजवाया, जहां से महताब की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शेष घायलों का उपचार सीएचसी पर ही किया जा रहा है। घायलों का कहना था कि तमकुहीराज से बरात को लेकर बस लौट रही थी। सभी लोग नींद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed