फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When you wake up, stage the play in the morning

कुशीनगर: जब जागो, तब सवेरा नाटक का मंचन

Thu, 09 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
When you wake up, stage the play in the morning
मगहर महोत्सव में नाटक का मंचन करते कलाकार।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली पर चल रहे मगहर महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को जब जागो तब सवेरा नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से समाज को नशा से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कबीर की अमृत वाणी से होती है। नाटक में यमलोक का दरबार सजा दिखाई देता है। यमराज जनसंख्या को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं कि पृथ्वी से असमय मृत्यु पाकर लोग यमलोक में आ रहे हैं और यहां संख्या अधिक हो गई है। यहां आत्माओं को रहने की जगह भी भविष्य में कम पड़ जाएगी।
विज्ञापन

इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए दो यमदूत चंड व मुंड पृथ्वी को लोक पर अवलोकन के लिए भेजते हैं। जिसकी मुलाकात एक लकड़हारे से होती है। यमदूत उसे समझाते हैं कि पेड़ काट दोगे तो ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी और तुम सभी असमय मौत का कारण बन जाओगे। इसे लकड़हारा समझ जाता है। आगे बढ़ते ही एक व्यक्ति खुले में शौच के लिए जाता है। खुले में शौच से हो रहे नुकसान के बारे में यमदूत उस व्यक्ति को समझाता है। इसके साथ ही शराबी व्यक्ति पर नाटक का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नाटक में यमराज की भूमिका विनोद चंद्रेश, नर्तकी प्रियंका मिश्रा व पूनम मिश्रा, दूत चंद ईश्वर राव, दूत मुंड सुजल यादव, चित्रगुप्त व जंजाली गिरजेश दुबे, जंजाली की पत्नी प्रियंका शर्मा, लकड़हारा देशबंधु, जंजाली का लड़का प्रियांशु गौड़, जंजाली की लड़की आस्था, सूत्रधार व गायन प्रिय सुप्रिया रावत ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed