{"_id":"6338819cf4fcd10b306b09d2","slug":"when-the-deputy-cm-got-angry-the-officers-reached-kusumhi-kushinagar-news-gkp4525092160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम हुए नाराज तो कुसम्ही पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम हुए नाराज तो कुसम्ही पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के नाराजगी के बाद सामुदायिक शौचालय को ठीक करातीं बीडीओ उषा पाल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
डिप्टी सीएम हुए नाराज तो कुसम्ही पहुंचे अधिकारी
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं
अधूरे पड़े शौचालय का निर्माण कार्य को कराया गया पूरा
रामकोला (कुशीनगर)। कुसम्ही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण का असर शनिवार को नजर आया। शुक्रवार को डिप्टी सीएम की फटकार सुनने के बाद जिले के अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधूरे शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराया।
शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनकर समाधान करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कई विकास योजनाओं के अधूरे होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। सामुदायिक शौचालय की टोटी में पानी नहीं आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसका असर शनिवार को नजर आया।
कुसम्ही के अमृत सरोवर पोखरी पर जिला दिव्यांग अधिकारी अनुरिता सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार योजना राम सुमेर गौतम, खंड विकास अधिकारी उषा पाल, चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा, रामकोला के एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, रामराज के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने बताया कि शौचालयों में ताला बंद होने या निर्माण कार्य के अधूरे पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी को निर्देश दिए गए हैं।