{"_id":"6931eeca645a7f92c6085dc9","slug":"when-the-chest-was-hit-my-eyes-opened-and-there-was-screaming-all-around-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150138-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीने में लगी चोट तो खुलीं आंखें चारों ओर मची हुई थी चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीने में लगी चोट तो खुलीं आंखें चारों ओर मची हुई थी चीख-पुकार
Fri, 05 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
घायल राम सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। हाईवे पर पकवा इनार के पास हादसे में घायल ट्रेलर के चालक राम सिंह घटना के दौरान सो रहा था। अचानक तेज आवाज हुआ और सीट से नीचे गिर कर दब गया। दर्द के बीच कानों में चीख पुकार की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही थी। काफी मशक्कत के बाद बाहर पुलिस की मदद से निकला। अभी भी सीने में दर्द है। कैसे हादसा हुआ मैंने कुछ भी नहीं देखा।
वहीं बाइक सवार घायल चंदन अपने साथी केशव को खोने के गम में डूबा है, जबकि ई रिक्शा पर सवार शिव कुमारी ने बताया कि अचानक डंपर ई रिक्शा पर गिर गया ई रिक्शा से उतरने का मौका नहीं मिला। तीनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीएमओ और प्राचार्य वार्ड में पहुंचे और चल रहे घायलों के इलाज से जुड़ी जानकारी ली। जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के करमचदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राम सिंह और इसी के जिले के कामता दोनों ट्रेलर चलाते हैं, मंगलवार को भोर में कुशीनगर गिट्टी लेकर आए थे, ट्रेलर खाली करने के बाद कामता ट्रेलर चला रहा था, जबकि रात को ट्रेलर लेकर आने की वजह से राम सिंह चालक के पास वाली सीट पर सो रहे थे।
राम सिंह ने बताया कि घटना कैसे हुई मुझे कुछ नहीं पता सिर्फ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। पुलिस की मदद से जब बाहर निकला तो सामने का दृश्य देखकर दंग रह गया। राम सिंह कामता को बार-बार पूछ रहा है। उसने बताया कि ट्रेलर में 50 हजार रुपये नकद और कपड़ा बैग में था, मेरा मोबाइल भी नहीं मिला है। वहीं पुलिस कामता को हिरासत में रखी है।
विज्ञापन
सहोदर पट्टी गांव निवासी चंदन बताया कि अपने दोस्त केशव के साथ कसया बाइक से आ रहा था। अचानक सामने हादसा हुआ और बाइक डंपर में जाकर टकरा गई। रात को इलाज के बाद होश आने पर पता चला कि दोस्त केशव की हादसे में जान चली गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, दोस्त के खोने का गम चंदन के चेहरे पर साफ झलक रहा है। भैसहा की रहने वाली शिव कुमारी देवी ने बताया कि कसया दवा कराने ई रिक्शा से आ रही थी। पांच लोग ई रिक्शा पर बैठे थे,अचान डंपर ई रिक्शा पर पलट गया। आंखों के सामने हुए हादसा अभी भूल नहीं पा रही हूं,सोने में भी उस मंजर को याद कर नीद खुल जा रही है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि घायलों को देखा गया है, स्वास्थ्य में सुधार है।