Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When no space could be found on the train, the bus became the fallback option the struggle to return home for the holidays

Kushinagar News: ट्रेन में जगह नहीं मिली तो बस बनी सहारा, त्योहार पर घर लौटने की जद्दोजहद

Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
When no space could be found on the train, the bus became the fallback option the struggle to return home for the holidays
-त्योहार पर घर पहुंचने की चाह में यात्रियों ने लिया बस का सहारा, बढ़ी भीड़ से चालक-परिचालकों पर भी बढ़ा दबाव
विज्ञापन

कसया। दिवाली पर अपनों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने की चाह में लोग महीनों पहले से यात्रा की तैयारी करते हैं, लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली से बिहार जाने वाले कई यात्रियों को दो महीने पहले टिकट बुक कराने के बाद भी सीट कन्फर्म नहीं हुई। ऐसे में उन्हें बस से सफर करना पड़ा। त्योहार पर घर पहुंचने की मजबूरी के चलते यात्री परेशानियों के बावजूद सफर कर रहे हैं।
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी के यात्रियों को बस से सफर करना पड़ रहा है। समय से घर पहुंचने की चिंता और परिवार के साथ त्योहार मनाने की इच्छा के बीच यात्री किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से बस चालकों और परिचालकों पर भी दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रहे मोतिहारी के हरेराज निवासी यात्री प्रिंस मिश्रा ने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचने के लिए दो महीने पहले ही ट्रेन का टिकट बुक कराया था, लेकिन इसके बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। ऐसे में बस से सफर करना पड़ा। त्योहार पर परिवार के साथ रहना जरूरी है, इसलिए परेशानी के बावजूद घर जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज निवासी यात्री मनीष चौबे ने बताया कि त्योहार पर घर जाने के लिए पहले से तैयारी की थी, लेकिन ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण बस का सहारा लेना पड़ा। परिवार के बीच त्योहार मनाने की इच्छा के चलते बस से सफर करना ही एकमात्र विकल्प बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed