फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When his wife did not return from her parents' house, the man hanged himself.

Kushinagar News: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return from her parents' house, the man hanged himself.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के धुसा टोला में पत्नी के मायके जाने से तनाव में आए युवक ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह फंदे से प्रमोद गिरी का शव लटकता देख घरवालों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक प्रमोद का पत्नी से कुछ विवाद था, जिसके कारण करीब छह माह पूर्व वह मायके चली गई। इसे लेकर प्रमोद तनाव में रहता था। प्रमोद की मौत की सूचना पर भी वह नहीं आई। ़बड़हरा गांव के धुसा टोला निवासी 35 वर्षीय प्रमोद गिरी की शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। इस बीच कई बार पंचायत भी हुई लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार पत्नी करीब छह माह पूर्व विवाद से नाराज होकर मायके चली गई। इसके बाद प्रमोद गिरी तनाव में आ गया। उसने पत्नी को बुलाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। इस कारण प्रमोद तनाव में रहता था। शनिवार रात भोजन करने के बाद प्रमोद सीमेंट शेड के बने रूम में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह घरवालाें ने देखा कि साड़ी के फंदे में उसका शव लोहे के पाइप से लटक रहा है। यह देख चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed