{"_id":"666cd340d86a3ab2640dfef4","slug":"when-he-did-not-agree-after-being-explained-his-girlfriends-brother-murdered-israfil-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118261-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समझाने पर नहीं माना तो प्रेमिका के भाई ने की थी इसराफिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समझाने पर नहीं माना तो प्रेमिका के भाई ने की थी इसराफिल की हत्या
Sat, 15 Jun 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज के इसराफिल हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और वारदात में प्रयुक्त असलहा, कार और स्कूटी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन से इसराफिल का प्रेम संबंध था। इसराफिल को बहन के रास्ते से हटने के लिए बार-बार समझाया, नहीं माना तो गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कप्तानगंज कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग के समीप सुभाष नगर मोहल्ला निवासी जमीर के 22 वर्षीय बेटा इसराफिल की रविवार की रात घर में घुसकर युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी की बहन और इसराफिल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी हुई तो उसने इसराफिल और अपनी बहन को कई बार समझा चुका था। बावजूद, दोनों अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। वह अपने चार दोस्तों के साथ रविवार की रात इसराफिल के घर पहुंचा और उसका मोबाइल मांगने लगा। इसराफिल ने इसका विरोध किया तो अवैध असलहा से उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसराफिल के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कप्तानगंज कस्बे के मुख्य आरोपी, वार्ड नंबर सात निवासी कुलदीप साहनी उर्फ बोतल, अमन यादव, वार्ड नंबर पांच निवासी विशाल चौधरी, अंकित यादव को इंदरपुर चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, कार, स्कूटी, मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। परिजनों ने बताया कि इसराफिल अपने जाल में लड़की को फंसा लिया था। इसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रखा था और ब्लैक मेल कर रहा था। समझाने के बाद भी लड़की नहीं मान रही थी। मना करने के बावजूद इसराफिल बार-बार फोन कर रहा था।