फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When car was not received in dowry, pregnant woman was thrown out of the house, case registered

Kushinagar News: दहेज में नहीं मिली कार तो गर्भवती को घर से निकाला, केस

Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
When car was not received in dowry, pregnant woman was thrown out of the house, case registered
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया खुर्द की विवाहिता ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा। दवा कराने के बहाने उसे फाजिलनगर ले गए और कस्बे में छोड़ कर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना तीन मई की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता दीपा गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता ने दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर में जयशंकर गुप्ता के साथ 26 मई 2021 को हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने उपहार स्वरूप बाइक, नकदी, आभूषण समेत गृहस्थी का सामान दिया था। कुछ दिन बाद पति जयशंकर प्रसाद गुप्ता, ससुर रामप्रसाद गुप्ता, सास प्रभावती देवी, जेठ संदीप गुप्ता, जेठानी सुनीता गुप्ता व दो ननदें दहेज में लक्जरी कार की मांग करने लगीं। बात-बात पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसका डेढ़ साल का एक पुत्र है और वह गर्भवती है। ससुराल पक्ष के लोगों की मांग खत्म होने की बजाय और बढ़ती गई। जबकि उसने पति से साफ-साफ यह बता दिया था कि उसके पिता की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे वह कार दे पाने में असमर्थ हैं। आरोप है कि तीन मई को पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे फाजिलनगर इलाज कराने के बहाने लेकर आए और उसे मारपीट कर फाजिलनगर कस्बे में ही छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed