{"_id":"65244ed436e81a551b0cd1b4","slug":"when-apache-bike-was-not-found-he-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-5858-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपाचे बाइक नहीं मिली तो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपाचे बाइक नहीं मिली तो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन
प्रदीप सिंह की फाइल फोटो
- अहिरौली बाजार के असना गांव का रहने वाला था मृतक
- चकिया और बोदरवार गांव के बीच हुई घटना
- बचाने के लिए दो ने पकड़ा हाथ, छुड़ाकर दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस के सामने कूदा
पडरौना। अहिरौली के असना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ कमलेश का बेटा प्रदीप सिंह (23) ने सोमवार को दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। वह घरवालों से अपाचे बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। मना करने पर उसने यह कदम उठाया। घटना चकिया और बोदरवार गांव के बीच हुई। उस वक्त वहां मौजूद दो लोगों ने प्रदीप को बचाने के लिए हाथ भी पकड़ा, लेकिन उनको झटककर ट्रेन के सामने कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
असना के रहने वाले वीरेंद्र सिंह उर्फ कमलेश का बेटा प्रदीन सोमवार सुबह बोदरवार रेलवे स्टेशन के उत्तरी सिग्नल के बाद चकिया व बोदरवार गांव के बीच पहुंचा। सुबह 6.12 बजे गोरखपुर से दरभंगा की तरफ जा रही 22552 दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप अपने दादा के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए तीन साल बाद दुबई से घर आया था।
दादा के ब्रह्मभोज के दिन पोते की मौत
ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप की दुबई में रहने के दौरान ही एक युवती से सोशल मीडिया के पर दोस्ती हुई थी। उससे वह रोज सोशल मीडिया पर बातचीत करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था। परिवार पर अपाचे बाइक खरीदने का दबाव बनाया। परिजनों ने उसे काफी समझाया। परिजनों ने उससे कहा कि सोमवार को दादा का ब्रह्मभोज है। यह कार्यक्रम खत्म हो जाए, दीपावली में बाइक खरीद दी जाएगी। इस बात पर वह नाराज होकर रविवार रात को घर से निकल गया। देर रात को गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया खाना खाकर टहल रहा है। देर रात को वापस आ गया। सोमवार की सुबह परिजन ब्रह्मभोज की तैयारी में जुटे थे। प्रदीप ने फिर से बाइक खरीदने की बात पर अड़ गया। परिजनों के समझाने पर वह नाराज होकर घर से भागकर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे की सूचना चालक कप्तानगंज स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची बोदरवार चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।