फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Westerly winds intensified the cold, leaving people shivering.

Kushinagar News: पछुआ हवाओं से बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग

Sun, 21 Dec 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds intensified the cold, leaving people shivering.
कोहरे के बीच गुजरते राहगीर।
पडरौना। पछुआ हवाओं की रफ्तार ने ठंड के प्रकोप बढ़ा दिया है। शनिवार को दोपहर तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर बाद निकली हल्की धूप और हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया इससे जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे से ही जिले कोहरे की चादर में ढक गया। शनिवार की सुबह जब कोहरा छठा तो आसमान में बादल छा गए। इसके चलते दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को लगा कि ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। ठंड की वजह से शहर की गलियां सूनी हो गईं। शाम को सब्जी आदि जरूरी सामानों की खरीदारी करने आए लोग बाजार से काम निपटाकर जल्दी घर की तरफ से निकल गए। शनिवार को पड़ी ठंड का असर स्कूलों और दफ्तरों पर भी देखने को मिला। स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी ठंड का सामना करना पड़ा। दफ्तरों में भी कर्मचारियों की आवाजाही देर से शुरू हुई। बाजारों में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा और दोपहर बाद ही कुछ रौनक लौटी, लेकिन दिन ढलते ही बाजार में पुन: सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से शहर के सुभाष चौक पर जलाए गए अलाव के पास लोग खड़े होकर शरीर को गर्म करते दिखे। वहीं ठंड में हुई वृद्धि की वजह से सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग, रिक्शा चालक, ठेला दुकानदार, मजदूर और छात्र-छात्राएं ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed