फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Went anniversary of Sant Ravidas

संत रविदास की जयंती मनाई गई

Fri, 10 Feb 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Went anniversary of Sant Ravidas
शोभा यात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
संत शिरोमणि रविदास की जयंती शुक्रवार को पडरौना सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाई गई। नगर में संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें युवा और बच्चे काफी संख्या में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी संत रविदास की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। नगर के वाल्मीकिनगर, अंबेडकरनगर सहित कई मुहल्लों के युवा, बच्चे और प्रौढ़ ने मिलकर सुबह संत रविदास की झांकियां तैयार कराईं। ट्रैक्टर-ट्राली पर इन झांकियों को सजाने के बाद डीजे और लाउडस्पीकर पर भक्तिगीत बजाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किए। इनमें युवा और बच्चे भक्तिगीतों की धुनों में नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। महिलाओं और युवतियों की टोलियां भी शोभा यात्रा में चल रही थीं। 
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने इस शोभा यात्रा की अगुवानी की। वह नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा के आगे आगे चल रही थीं। साथ में उनके समर्थक और भक्तजन चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा शाम को सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed