फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Welcome the mandate, will bring new projects in Kushinagar

Kushinagar News: जनादेश का स्वागत, लाएंगे कुशीनगर में नई परियोजनाएं

Wed, 05 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Welcome the mandate, will bring new projects in Kushinagar
पडरौना। लोकसभा चुनाव में कुशीनगर से दूसरी बार विजय कुमार दुबे के सिर जीत का सेहरा बंधा है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार को शिकस्त देकर जीत हासिल करने वाले सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। जनता के इस जनादेश का स्वागत करते हैं। कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दिन-रात परिश्रम किया। घर-घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम को मैं सलाम करता हूं। दोबारा पांच वर्षों के लिए सेवा करने का अवसर जनता ने दिया है तो इस बार कुशीनगर में नई परियोजनाएं लाएंगे।
विज्ञापन

सांसद विजय दुबे ने कहा कि कुशीनगर की जनता ने जो मान सम्मान दिया है। उसका आजीवन आभारी रहूंगा। कुशीनगर को विकास की गति दूंगा। कुशीनगर बुद्ध स्थली को पर्यटन का विस्तार रूम दूंगा, जो भी विकास की परियोजनाएं अधूरी हैं, उसे पूरा कराऊंगा। चीनी मिलों को चलाने के लिए सरकार के नीति के हिसाब से प्रयास करूंगा। यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed