फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Website hack, disorder in the department

वेबसाइट हैक, विभाग में खलबली

Thu, 15 Feb 2018 12:41 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Website hack, disorder in the department
हैक हुई वेबसाइट। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खड्डा। कुश्‍ाीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की वेबसाइट मलेशिया के हैकरों ने बुधवार को हैक करते हुए अपनी पहचान भी लिख दी। इसकी जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई, क्योंकि वीटीआर का बैंक एकाउंट ही इनके निशाने पर था। इसकी जांच बिहार पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का जंगल लगभग 855 वर्ग किलोमीटर में फैला है। नेपाल देश की सीमा से सटे इस जंगल में बाघों के संरक्षण के अलावा पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन विकास की कई तरह की योजनाएं संचालित होती हैं। नेपाल से जुड़े होने के चलते इसे काफी संवेदनशील माना जाता है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट वाल्मीकि टाइगर रिजर्व डॉट कॉम को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसमें मलेशिया के साइबर अपराधियों का नाम सामने आ रहा है।   वाल्मीकि व्याघ्र आरक्षण फाउंडेशन के यूनियन बैंक के खाते में लगभग 65 लाख रुपये जमा हैं। चूंकि इस खाते में ऑनलाइन बैंकिंग का विकल्प नहीं था, इसलिए कोई क्षति नहीं हो पायी। 
विज्ञापन


वीटीआर के निदेशक एस चंद्रशेखर ने बताया कि वेबसाइट पर हैक करने वाले का लोगो आ रहा है। वेबसाइट के मेंटीनेंस का कार्य विशेषज्ञों की टीम ने शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में मलेशिया के साइबर अपराधियों का गतिविधि उजागर हुई है। हैकरों ने अपनी संस्था का नाम भी उस पर लिखा है। बैंक से खाते का डिटेल निकाला गया। कैश सुरक्षित है। हैकरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की साइबर यूनिट जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed