{"_id":"60c3a7cc8ebc3e429e5b4be2","slug":"weather-riport-kushinagar-news-gkp397762053","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह पहले आ रहा है मानसून, आज से बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह पहले आ रहा है मानसून, आज से बारिश का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले आ रहा है मानसून, आज से बारिश का अनुमान
- भारतीय मौसम विज्ञान ने जारी किया पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेसी
पडरौना। इस बार मानसून अनुमान से एक सप्ताह पहले ही पूर्वांचल में पहुंच रहा है। इसके चलते शनिवार से तेज हवा के साथ मानसूनी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है, लेकिन मानसून सीजन की इस पहली बरसात में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी. सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक सप्ताह पहले ही पूर्वांचल में आ रहा है। इसके 12 से 14 जून के बीच पूरी तरह से सक्रिय होने का अनुमान है, इसलिए शनिवार से बुधवार के बीच जिले में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश से तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच 25-40 एमएम तक होने वाली बारिश से धान, गन्ना आदि फसलों के लिए लाभकारी होगा। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि इस समय बारिश होना धान की फसल के लिए वरदान की तरह है। किसान बारिश के पानी खेत में एकत्र करने के लिए मेड़बंदी कर दें।