{"_id":"6ab988ac0b720aa6590a61c6","slug":"weather-halts-surya-kiran-flight-11-hawk-aircraft-return-to-hyderabad-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-168900-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम ने रोकी सूर्यकिरण की उड़ान 11 हॉक विमान हैदराबाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम ने रोकी सूर्यकिरण की उड़ान 11 हॉक विमान हैदराबाद लौटे
विज्ञापन
कसया। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण मोतिहारी में प्रस्तावित भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का एयर शो स्थगित हो गया। रविवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सूर्यकिरण टीम के 11 हॉक एमके-132 विमान करीब 10 बजे बारी-बारी से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।
सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 23 सितंबर को अपने 11 विमानों के साथ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से विमानों को मोतिहारी पहुंचकर करीब दो घंटे तक हवाई प्रदर्शन करना था। प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरने के साथ लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैन्युवर जैसे करतब दिखाए जाने थे। विमानों से केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुआं-धाराएं छोड़कर आसमान में तिरंगे की आकृति भी बनाई जानी थी।
टीम लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह ने बताया कि हवाई प्रदर्शन के लिए अनुकूल मौसम, स्पष्ट दृश्यता और सुरक्षित परिचालन परिस्थितियां जरूरी हैं। मौसम अनुकूल नहीं होने से विमानों एयर शो संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
टीम में विंग कमांडर एसके शेरोन, स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनिल के. शर्मा, स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल और स्क्वाड्रन लीडर एडवर्ड प्रिंश समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश कुमार राय ने बताया कि मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो स्थगित होने के बाद रविवार को करीब 10 बजे 11 विमानों को लेकर पायलट हैदराबाद रवाना हो गए