फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   weather change due to rainy season

मौसम ने बदली करवट, बारिश से बढ़ी ठंड

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
weather change due to rainy season
शुक्रवार दोपहर अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान रामकोला रोड पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम रही। - फोटो : KUSHINAGAR
मौसम ने बदली करवट, बारिश से बढ़ी ठंड
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ बोले- गेहूं की फसल को फायदा, आलू-तिलहन को होगा नुकसान
पडरौना। दो दिन की चमकीली धूप के बाद शुक्रवार की सुबह फिर मौसम का रुख बदल गया। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर में जोरों की बारिश से ठंड और बढ़ गई। इस तरह बारिश और ठंड के चलते आम लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई है। हालांकि इस बरसात से खेती को फायदा पहुंचा है, लेकिन चीनी मिलों पर गन्ना लेकर जाने वाले किसानों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लगातार एक सप्ताह तक बिगड़ा रहा मौसम बुधवार को ठीक हो गया था। बुधवार और बृहस्पतिवार को निकली धूप के चलते लोगों को मौसम सामान्य होने का एहसास होने लगा। शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। रह-रहकर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। कार्यवश घर से निकले लोग जहां के तहां घिर गए। करीब आधा घंटा तक बारिश होती रही। इस बरसात ने चीनी मिलों पर गन्ना लेकर आए किसानों की भी मुश्किलों को बढ़ा दिया। शुक्रवार को स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों को भी घर जाने में परेशानी हुई। सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरसात के साथ बढ़ी ठंड ने सभी को दुबकने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल की हल्की सिंचाई हो गई। किसानों को चाहिए कि वे यूरिया डाल दें। इसके अलावा लहसुन, प्याज और मटर की फसल के लिए भी यह बरसात फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने बताया कि तिलहन की फसल के लिए भी यह बरसात नुकसानदेह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
पडरौना। बारिश व ठंड को देखते हुए डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर नर्सरी से आठवीं तक के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा वित्तविहीन व वित्तपोषित विद्यालयों में शनिवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। परंतु हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं परीक्षा को देखते हुए संचालित होंगी। शिक्षक विद्यालय में मौजूद रहकर अन्य अभिलेखीय कार्यों को पूरा करेंगे। यह जानकारी डीआईओएस डॉ. उदय प्रकाश मिश्र व बीएसए विमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed