{"_id":"698b953e6d68335add093630","slug":"weak-westerly-winds-clear-skies-and-dry-weather-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154456-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पछुआ कमजोर, साफ आसमान और शुष्क रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पछुआ कमजोर, साफ आसमान और शुष्क रहेगा मौसम
Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में इन दिनों पछुआ हवा कमजोर पड़ने लगी है। इससे ठंड कम हो गई है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कुशीनगर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 78 से 83 प्रतिशत और शाम को 35 से 38 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा की गति 5-9 किलोमीटर/घंटा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और साफ आकाश की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौमस फलदार बृक्षों के लिए बेहतर है। आम और लीची के पेड़ों में पुष्पन बढ़ाने के लिए प्रति 1000 एमएल पानी में 0.25 एमएल की दर से नेफथलीनेसिटिक एसिड का छिड़काव कर सकते हैं। देर से बोई गई गेहूं की फसल को दीमक के संक्रमण से बचाने के लिए, क्लोरपायरीफॉस 20EC दो लीटर / एकड़ के साथ 20-30 किलोग्राम रेत के मिश्रण को शाम के समय लगाए उसके बाद सिंचाई करें।