{"_id":"68aa17517e4f62f16004171c","slug":"waterlogging-increased-problems-at-jungle-siswa-regulator-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143919-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगल सिसवा रेगुलेटर पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगल सिसवा रेगुलेटर पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
-जलभराव के कारण लगभग 10 गांवों के लोगों को होती है परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। गंडक नहर के जंगल सिसवा रेगुलेटर पर दो महीनों से बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसकी वजह से आसपास के लोगों को उस रास्ते से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने रेगुलेटर पर होने वाली जल निकासी से निजात की मांग की है।
जंगल सिसवा रेगुलेटर से होकर दस से अधिक गांव के लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना होता है। करीब आठ स्कूलों के दो हजार बच्चों का इस रास्ते से आना-जाना होता है। जलभराव के कारण रेगुलेटर पुल पर गड्ढा बन गया है। स्कूली बच्चों की साइकिल और बाइक फंस जाता है। पैदल जाने वाले बच्चे रेगुलेटर की पुलिया के ऊपर से चढ़कर जाते हैं। इससे पुल से नीचे गिरने का खतरा रहता है।
बीस दिन पहले मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस रेगुलेटर के गड्ढ़े में फंस गई। गांव वालों ने ट्रैक्टर बुलाकर एंबुलेंस से निकलवाई। जंगल सिसवा के मनमोहन कुशवाहा और दशरथ कुशवाहा ने शनिवार की सुबह कुदाल से नाली बनाकर जलभराव वाले पानी को निकालने का प्रयास किया। पडरौना एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित विभाग से संपर्क कर इसके ठीक कराया जाएगा।