फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waterlogging in the fields due to water overflow in the canal

Kushinagar News: नहर में पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में जलभराव

Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the fields due to water overflow in the canal
नरहरिया गांव के पास गायघाट माइनर के टूटने से फसल जलमग्न हो गई है। - फोटो : KUSHINAGAR
नहर में पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में जलभराव
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग से की कार्रवाई की मांग
पिपरा बाजार। क्षेत्र के गायघाट रजवाहा में रविवार को क्षमता से अधिक पानी आने से नहर ओवरफ्लो हो गई। इससे आस-पास के खेतों में जलभराव हो गया है। इससे कई किसानों के खेत में दलहन, तिलहन और गेहूं की खराब हो रही है।
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई और मरम्मत कार्य कराया गया था। सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई थी, जिसका लोगों ने विरोध किया था, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते शुक्रवार को इस रजवाहे में पानी छोड़ा गया। क्षमता से अधिक पानी आने से ओवरफ्लो होकर नहर का पानी आस-पास के कई किसानों के खेत में एकत्र हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुदामा, लाल बहादुर, रामआशीष, कन्हैया जायसवाल, राजदेव, भोज, भोला यादव, अजीत पाल, रामप्रताप, उमेश, हरेंद्र यादव, बच्चा यादव, अवधेश आदि किसानों ने बताया कि नहर का पानी खेत में एकत्र होने से दहलन, तिलहन और गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर पानी कम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेश्वर कुमार राय ने बताया कि गायघाट रजवाहा के ओवरफ्लो होने की जानकारी मिली है। इसके संबंध में कार्रवाई कर किसानों को राहत देने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed